Sat. Aug 2nd, 2025

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर भारी वाहन डायवर्ट कर दिए गए थे। इसके बाद भीड़ बढ़ने पर शनिवार सुबह से छोटे वाहनों को भी बदले मार्ग से चलाया गया। हाईवे पर दोनों लेन में कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। वहीं कांठ रोड पर छोटे वाहनों के लिए वनवे की व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांविड़यों के जत्थे ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। इस कारण दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह जाम लग गया। पाकबड़ा में सर्विस रोड पर भी जाम गया जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों को बदले मार्ग से रवाना किया। कांठ रोड पर हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के जत्थे के लिए एक लेन आरक्षित कर दी गई जबकि भारी वाहनों का संचालन बंद करा दिया। दूसरे लेन में छोटे वाहनों को चलने दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ब्रजघाट के लिए बड़ी संख्या में जत्थे रवाना हुए हैं।

Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned

मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम

शनिवार से कांवड़िये वापस आने लगेंगे जिसकी वजह से दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह से ही छोटे वाहनों का संचालन भी बंद करा दिया गया है। इन वाहनों को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कांठ रोड पर वनवे की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए रूट डायवर्जन और वाहनों के संचालन के लिए बदलाव कर सकते हैं।

Kanwar Yatra: Heavy vehicles diverted on Delhi-Lucknow highway, cars also banned

मुरादाबाद से गुजरते कांवड़िये और लगा जाम

कांवड़ यात्रा के लिए यह है रूट प्लान
 मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ जाने वाले रोडवेज, निजी बसें, भारी, कार समेत चार पहिया वाहन बिलारी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदारबाद होते हुए मेरठ व दिल्ली जाएंगे और इस रास्ते से वापस आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed