Wed. Sep 10th, 2025

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा
हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन का कहना है कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मंगेशपुर नाले का तटबंध टूटा, कई इलाकों में 5 फीट तक भरा पानी
बुधवार शाम को बहादुरगढ़, हरियाणा में मंगेशपुर नाले का 50 फीट ऊंचा तटबंध टूट गया, जिससे दिल्ली के बाबा हरिदास नगर, झाड़ौदा कलां, थाना गीतांजलि एन्क्लेव के सीमावर्ती निचले इलाके में लगभग पांच फीट पानी भर गया। रात भर चले अभियान में, लोगों को सुरक्षित रूप से (बिना किसी जान-माल के) बाहर निकाला गया और झाड़ौदा कलां के सरकारी स्कूलों में ठहराया गया।एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन दल आदि जैसी एजेंसियों के समन्वय से आगे की निकासी जारी है।

Delhi NCR Rain Live: भारी बारिश से उफान पर यमुना, नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद, दिल्ली में नाले का तटबंध टूटा

निगम बोध घाट और ओल्ड उस्मानपुर में घुसा यमुना का पानी, वासुदेव घाट डूबा
देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया है। दिल्ली का यमुना बाजार, निगम बोध घाट, ओल्ड उस्मानपुर गांव, आईएसबीटी का वासुदेव घाट पानी में डूब गया है। मोनेस्ट्री मार्केट में भी यमुना का पानी घुस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed