Tue. Sep 9th, 2025

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

Nikki Murder Case –

  • ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है। घर में पत्नी निक्की के बुटीक और भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर चलाने से आरोपी पति विपिन नाखुश था। साथ ही, उसे दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना भी पसंद नहीं था। आरोपी आए दिन निक्की से लड़ता था।

विपिन के फरार होने के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजनों को कोतवाली बुलाया था। 

खानपुर गांव के रहने वाले सोनू भाटी ने बताया कि गांव में रहने वाले एक दोस्त की मौसी का बेटा विपिन है। इस कारण विपिन दूर के रिश्ते में उनका भतीजा है। परिवार का काम अच्छा चलता है। विपिन का बड़ा भाई रोहित एक कंपनी में कार चलवाता है जबकि विपिन पिता के साथ दुकान पर बैठता है। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल

लड़ाई बुटीक खुलवाने को लेकर है। मां दया और विपिन के निक्की से मारपीट की जो वीडियो वायरल हो रही है वह पिछले साल नवंबर की है। इसके बाद समझौते को लेकर पंचायत हुई थी। बुटीक बंद हो गया था।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल

मारपीट की पुरानी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली गई है। इस बार भी बुटीक खुलवाने को लेकर निक्की व कंचन ने योजना बनाई थी। निक्की ने खुद ही थिनर डाला था। घटना के समय विपिन और पिता घर के बाहर नीचे थे। मां दया दूध लेने के लिए गई थी जबकि रोहित काम से गया था।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल

बड़ी बहन के इंस्टाग्राम पर है 49.5 हजार फॉलोअर

बड़ी बहन कंचन मेकओवर आर्टिस्ट है। वह ससुराल में मकान के दूसरे तल पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। कंचन के द्वारा ही कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट का संचालन होता है। इस इंस्टाग्राम 49.5 हजार फॉलोअर है। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन और अन्य के साथ निक्की का फाइल

घटना के बाद उसके द्वारा निक्की के पति और सास के पीटने का वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसने निक्की के जलने वाला वीडियो भी डाला था लेकिन इसे सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत डिलीट कर दिया गया। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल

वहीं, कंचन की ओर से लगातार इंस्टाग्राम पर अपने बहन की हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाई जा रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें इस इंस्टाग्राम से ज्यादा पोस्ट करती थी। निक्की के पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कम फॉलोअर थे। निक्की भी कंचन का इंस्टाग्राम हैंडल इस्तेमाल करती थी।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल

भद्दी टिप्पणियां करते थे लोग
सोनू का आरोप है कि दोनों के इंस्टाग्राम चलाने पर समाज के लोग भद्दी टिप्पणियां करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इस कारण आए दिन कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील बनाने के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करती थी। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

निक्की की फाइल फोटो –

इस पर आने वाली भद्दी टिप्पणियों को लेकर भी विवाद होता था। निक्की के भाई की शादी पाली पल्ली गांव में हुई थी। उसने दूसरे समुदाय की युवती के चक्कर में अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। विपिन के पिता ने इसका फैसला कराया था जिसमें 35 लाख रुपये में समझौता हुआ था। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

निक्की की फाइल फोटो –

इस दौरान विपिन के पिता ने रिश्तेदारी निभाने के लिए 35 लाख रुपये देने की हामी भरी थी। यह लड़ाई इन पैसों को लेकर थी। विपिन के पिता पर पैसा देने का दबाव बनाया जा रहा था।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

Nikki murder case –

यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या करने का दावा किया गया था। आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

Nikki murder case –

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके के रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

पति के साथ निक्की की फाइल

शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

निक्की की फाइल फोटो

वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। 

Nikki Murder Case Greater Noida Vipin was unhappy with his wife and sister-in-law managing Instagram

पति विपिन के साथ निक्की

उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में अब तक पति विपिन, सास दया और आरोपी जेठ रोहित और ससुर सत्यवीर गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed